विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैराजों से छोड़ा गया 2.71 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, बहराइच में एल्गिन ब्रिज पर बढ़ा घाघरा का जलस्तर

Published: Mon, 03 Aug 2026 02:21 PM (IST)

बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़कर लाल निशान के करीब पहुंच रहा है। घाघराघाट स्थित एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से महज छह सेंटीमीटर दूर है। बीते 16 घंटे में जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासन ने बाढ़ की संभावना से अभी इन्कार किया है।

बीते तीन दिनों से घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार की सुबह आठ बजे यहां पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.01 मीटर रिकॉर्ड किया गया। शनिवार की शाम चार बजे यहां पर जलस्तर 105.98 मीटर रिकार्ड किया गया था।

सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता विशाल ने बताया कि शारदा, गिरजा व सरयू बैराजों 2,71,775 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।

सहायक अभियंता ने बताया कि बीते 24 घंटे से शारदा व सरयू बैराज पर जलस्तर स्थिर है, जबकि गिरजा बैराज पर मामूली वृद्धि हुई है, जिससे पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलस्तर जरूर बढ़ा है, लेकिन पानी अभी नदी के बाहर नहीं आया है। बाढ़ की स्थिति नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूपी में घाघरा नदी फिर खतरे के निशान के करीब, कई जिलों में बाढ़ और कटान का बढ़ा खतरा

सुबह बारिश, दोपहर बाद उमस

शहर में भोर तीन बजे काफी तेज बारिश हुई। इसके बाद सुबह छह बजे तक रिमझिम बारिश रुक-रुककर होती रही। दोपहर बाद हवा थमी तो उमस ने लोगों को परेशान किया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से जिले में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा, जो आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा।

बैराज जलस्तर रिपोर्ट (जलस्तर मीटर में)
बैराज वर्तमान जलस्तर खतरे का निशान डिस्चार्ज
शारदा 134.95 135.49 135054
गिरजा 135.35 136.78 134435
सरयू 129.70 133.50 2286
घूरदेवी 111.86 112.15 ........