बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर, लाल निशान से 26 सेंटीमीटर दूर; 24 घंटे में वाटर लेवल में 19 CM की वृद्धि
बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर बढ़ा है, जो एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से महज 19 सेंटीमीटर दूर है। नेपाल में बारिश और ...और पढ़ें

HighLights
घाघरा का जलस्तर 24 घंटे में 19 सेमी बढ़ा।
एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 19 सेमी दूर।
नेपाल में बारिश और बैराजों से पानी डिस्चार्ज कारण।
संवाद सूत्र, महसी (बहराइच)। बैराजों से पानी के डिस्चार्ज में वृद्धि के बाद घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एल्गिन ब्रिज पर नदी लाल निशान से महज 19 सेंटीमीटर दूर है। राजस्व प्रशासन ने बाढ़ की संभावना से इंकार किया है।
नेपाल के पहाड़ों पर बारिश व बैराजों से पानी के डिस्चार्ज में वृद्धि के बाद घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता विशाल ने बताया कि शारदा व सरयू बैराजों से 2,60,675 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
गिरजा बैराज पर छह मिलीमीटर बरसात हुई। शुक्रवार को घाघरा घाट स्थित एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 105.81 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में घाघरा और सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा
गुरुवार को यहां पर जलस्तर 105.61 मीटर दर्ज किया गया था। एसडीएम प्रकाश सिंह ने बताया कि जलस्तर जरूर बढ़ा है लेकिन पानी अभी नदी से बाहर नहीं आया है।बावजूद इसके तटवर्ती गांवों पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ की स्थिति नहीं है। बैराज जलस्तर रिपोर्ट
बैराज जलस्तर एवं डिस्चार्ज रिपोर्ट
| बैराज | वर्तमान जलस्तर (मीटर में) | खतरे का निशान (मीटर में) | डिस्चार्ज (क्यूसेक) |
|---|---|---|---|
| शारदा | 134.95 | 135.49 | 135054 |
| गिरजा | 135.15 | 136.78 | 123073 |
| सरयू | 129.80 | 133.50 | 2548 |
| घूरदेवी | 111.70 | 112.15 | — |