Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Transfer: तबादले के बाद भी थानों में डटे रहे यूपी के ये 13 सिपाही, दस दिन का मिला था समय

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 07:44 PM (IST)

    बलिया जनपद में पुलिस विभाग के तबादला आदेश के बाद भी 13 सिपाही थानों में ही जमे हुए हैं। उन्हें जीआरपी लखनऊ में स्थानांतरित किया गया था और एसपी ने उन्ह ...और पढ़ें

    तबादले के बाद भी थानों में डटे हैं 13 सिपाही
    तबादले के बाद भी थानों में डटे हैं 13 सिपाही

    HighLights

    1. 13 सिपाहियों का जीआरपी तबादला, फिर भी थाने में |
    2. एसपी का आदेश, 31 मई तक कार्यभार ग्रहण करें |
    3. महानिदेशक कार्यालय से तबादला आदेश जारी |

    संवाद सहयोगी, बलिया। पुलिस विभाग से जीआरपी में तबादला होने के बावजूद जनपद के 13 सिपाही थाने में ही डटे हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ में रिक्तियों को भरने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक राहुल मिश्रा ने 28 मई को पत्र भेजकर बलिया के 29 पुलिस कर्मियों का तबादला लखनऊ जीआरपी मुख्यालय के लिए कर दिया था।

    फरमान में अगले दस दिन के भीतर नवीन कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश था। निर्देश के अनुपालन में एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली में तैनात दो सिपाही समेत विभिन्न थानों और विभागों में तैनात 13 का स्थानांतरण जीआरपी मुख्यालय लखनऊ के लिए कर दिया। एसपी ने 31 मई तक सभी को नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का भी पत्र जारी किया, लेकिन अब तक कई पुलिस कर्मी थानों और कोतवाली में जमे हुए है।