Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बल‍िया में नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे की डेंगी पलटी, डूबने से हो गई मौत

    By Milan guptaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:58 PM (IST)

    बलिया के बांसडीह में नदी में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय मछुआरे रामप्रवेश साहनी की डेंगी पलटने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार ...और पढ़ें

    बलिया में नदी में नाव पलटने से मछुआरे की दुखद मौत।

    बलिया में नदी में नाव पलटने से मछुआरे की दुखद मौत।

    HighLights

    1. नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे की डेंगी पलटी।

    2. हालपुर गांव के पास गहरे पानी में डूबकर मौत।

    3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

    जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की डेंगी (छोटी नाव) पलटने से डूबकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर हालपुर गांव के पास हुआ। घटना के बाद मृतक के परिवार गमगीन हो गए।

    हालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामप्रवेश साहनी पुत्र मुन्नीलाल साहनी मंगलवार दोपहर डेंगी पर सवार होकर नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और डेंगी पलट गई।

    इससे रामप्रवेश गहरे पानी में गिर गए। घटना को दूर से देख रहे अन्य मछुआरों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और पानी में उनकी तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए। रामप्रवेश की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रामप्रवेश मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।