विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधार केंद्र जाने का झंझट खत्म! अब घर बैठे बनेंगे आधार कार्ड, शुरू हुई ये खास सर्विस

Published: Fri, 26 Jun 2026 03:31 PM (IST)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर बैठे आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने की सुविधा शुरू की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. UIDAI ने घर बैठे आधार सेवा शुरू की।

  2. बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत।

  3. हेल्पलाइन 1947 पर अनुरोध दर्ज कराएं, शुल्क 700 रुपये।

जागरण संवाददाता, बलिया। बुजुर्ग, दिव्यांग और ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश आधार सेवा केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, उन्हें अब आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ऐसे लोगों के लिए घर बैठे आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लाभार्थी या उनके परिजन टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर घर पर आधार सेवा के लिए अनुरोध दर्ज करा सकते हैं।

अनुरोध मिलने के बाद निर्धारित तिथि पर अधिकृत कर्मी लाभार्थी के घर पहुंचकर बायोमेट्रिक सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद आधार नामांकन अथवा अपडेट की प्रक्रिया पूरी करेंगे। घर पर आधार सेवा के लिए 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

वहीं, यदि उसी पते पर किसी अन्य व्यक्ति का भी आधार नामांकन या अपडेट कराया जाता है तो उसके लिए 350 रुपये शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें- चंदौली में हर साल होता है यूपी-बिहार के ताजियों का मिलन, 100 वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा

ऐसे उठाएं सुविधा का लाभ

  • टोल फ्री हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें।
  • घर पर आधार सेवा के लिए अनुरोध दर्ज कराएं।
  • निर्धारित तिथि पर अधिकृत कर्मी घर पहुंचकर बायोमेट्रिक एवं दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
  • सत्यापन के बाद आधार नामांकन या अपडेट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।