Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

    By Milan guptaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:22 PM (IST)

    बलिया के नगरा क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर मायके में चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पति संदीप चौहान को ...और पढ़ें

    बलिया में पति ने मायके में पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला।

    बलिया में पति ने मायके में पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला।

    HighLights

    1. बलिया में पति ने मायके में पत्नी पर चाकू से हमला किया।

    2. हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल, गर्दन और उंगली में चोट।

    3. पुलिस ने आरोपी पति संदीप चौहान को हिरासत में लिया।

    जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

    सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

    सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

    कविता की चीख सुनकर उसकी मां चंपा देवी मौके पर पहुंचीं और किसी तरह उसे आरोपित के कब्जे से छुड़ाया। चाकू के हमले से कविता के गर्दन और हाथ की अंगुली में गंभीर घाव हो गया है। संयोग था कि चाकू सीधे गर्दन के बीच नहीं लगा नहीं नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। चंपा देवी ने आरोप लगाया कि दामाद नशे का आदी है। कविता चौहान की दो बेटियां एक दो वर्ष और अभी एक महीने की हैं।

    खबरें और भी

    पत्नी ने मना किया तो बाजार चला गया चाकू खरीदने
    जब पत्नी ने पति के साथ घर जाने से मना कर दिया तो पति अपने घर जाने की बात कहकर निकला लेकिन घर जाने की बजाय कसेसर बाजार पहुंच गया और वहां से चाकू खरीदकर फिर से ससुराल लौट आया। इसके बाद पत्नी पर हमला कर दिया।

    आरोपित हिरासत में है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

    -

    रंजीत विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष, भीमपुरा।