Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया की 16 ग्राम पंचायतों में जल्द शुरू होगी डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:52 PM (GMT+05:30)

    रेवती ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जा रही है, जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं और साहित्य से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होंगी। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. रेवती ब्लॉक की 16 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होगी।

    2. प्रतियोगी परीक्षाओं और साहित्य की पुस्तकें उपलब्ध होंगी।

    3. ग्रामीण युवाओं को बेहतर अध्ययन संसाधन मिलेंगे, तैयारी में मदद।

    जागरण संवाददाता, बलिया। स्थानीय विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं और साहित्य से संबंधित पुस्तकों के साथ आवश्यक उपकरण एवं फर्नीचर पंचायत भवनों में भेजने का कार्य शुरू हो गया है।

    यह जानकारी एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि विकास खंड की कुल 51 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में विनहा, हड़ियाकला, हड़ियाखुर्द, सिंगही, उदहा, जगदीशपुर, पकहा, बुधरामपुर, कंचनपुर, झरकटहा, मथौली, महादनपुर, शोभनाथपुर, भैंसहा और पचरुखा ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि चयनित पंचायतों के पंचायत भवनों में प्रतियोगी एवं साहित्यिक पुस्तकों के साथ डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां छात्र-छात्राएं एवं अन्य पाठक बैठकर अध्ययन कर सकेंगे।

    लाइब्रेरी के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों को सौंपी जाएगी। एडीओ पंचायत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार बलिया के महावीर घाट पर, जान‍िए पूरा स‍ियासी सफर

    खबरें और भी