Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया के 56 परिषदीय स्कूलों में नहीं हुआ एक भी नया एडमिशन, BSA ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 05:30 AM (IST)

    बलिया में 56 परिषदीय विद्यालयों में पिछले 17 दिनों से एक भी नया नामांकन नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापकों क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लवकुश सिंह, जागरण, बलिया। जनपद में परिषदीय विद्यालयों की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। कई स्कूलों में बच्चों का नामांकन शून्य बना हुआ है। ताजा स्थिति में 56 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जहां पिछले 17 दिनों में एक भी नए छात्र का प्रवेश नहीं हुआ।

    इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में भी प्रवेश नहीं होने पर संबंधित विद्यालयों के पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कुल 2248 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें इस सत्र के लिए 75,390 छात्रों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है।

    इसके सापेक्ष अब तक मात्र 21,915 बच्चों का ही प्रवेश हो सका है, जो लक्ष्य के मुकाबले काफी कम है। जनपद में 17 ब्लॉक हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खराब स्थिति नगर क्षेत्र का ही है। नगर क्षेत्र में कुल 589 नए प्रवेश दिलाने हैं।

    अप्रैल का लक्ष्य 236 बच्चों के प्रवेश का था। इसके सापेक्ष मात्र 62 यानी 26.27 प्रतिशत बच्चों का ही प्रवेश दिलाया गया है। ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत जिले के करीब 2239 स्कूलों में 16 से 19 मानकों पर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं।

    खबरें और भी

    इसके बावजूद नामांकन की रफ्तार बेहद धीमी रहने से न केवल स्कूल प्रबंधन, बल्कि खंड शिक्षा अधिकारियों की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    शून्य नामांकन वाले ब्लॉकवार स्कलों की संख्या

    बैरिया ब्कॉ में तीन, बांसडीह में एक, बेलहरी में आठ, दुबहर में एक, गड़वार में 10, हनुमानगंज में तीन, मनियर में एक, मुरली छपरा में दो, नगरा में पांच, नवानगर में दो, पंदह में तीन, रसड़ा में चार, सीयर में पांच और नगर क्षेत्र में आठ स्कूलों में अभी तक एक भी नामांकन नहीं कराया गया है।

    नामांकन कराने में अव्वल जिले के टॉप-10 स्कूल

    नवानगर में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोथ, दुबहर में उच्च प्राथमिक विद्यालय आखार, नगरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय तड़ीबड़ागांव व खडुआंव, बेलहरी में उच्च प्राथमिक विद्यालय रूद्रपुर, बैरिया में कंपोजिट विद्यालय बैरिया, चिलकहर में उच्च प्राथमिक विद्यालय टीका देवरी, बांसडीह में उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसडीह, बेरुआरबारी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा।

    नामांकन में पूर्वांचल के 10 जिलों की स्थिति

    जिला नामांकन लक्ष्य अब तक हुआ नामांकन
    बलिया 75,390 21,915
    चंदौली 38,500 4,357
    आजमगढ़ 3,41,000 11,000


    नामांकन बढ़ाने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शून्य नामांकन वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है। दो दिन में प्रगति ठीक नहीं होती है तो पूरे स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।

                                                                  मनीष कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया