विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में मई तक पूरा होगा निर्माणाधीन पुल का कार्य, जल्द शुरू होगा आवागमन

Published: Fri, 10 Apr 2026 05:27 PM (IST)

मांझी में सरयू नदी पर बन रहे पुल का 90% कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 300 करोड़ की लागत ...और पढ़ें

मई तक पूरा होगा निर्माणाधीन पुल का कार्य।

मई तक पूरा होगा निर्माणाधीन पुल का कार्य।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। गाजीपुर से हाजीपुर को जोड़ने वाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर मांझी में सरयू नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य प्रगति पर है। मई महीने में यह पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

पुल पर कार्य कर रहे ग्रीन फील्ड के कर्मियों ने बताया कि पुल के ढलाई का कार्य महीनो पूर्व पूरा कर लिया गया था। ऊपरी हिस्से पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। उसके बाद पिच किया जाएगा।

यह पुल दो साल पूर्व बनना शुरू हुआ था, और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में तेजी से कार्य करते हुए पुल का 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। 10 फीसदी कार्य अप्रैल महीने में पूरा कर लिए जाने की बात बताई। कर्मियों ने बताया कि लगभग 300 करोड रुपए की लागत से यह पुल दो लेन का है।

जयप्रभा सेतु और उक्त नया पुल दोनों मिलकर चार लेन हो जाएगा। एक पुल आने के लिए और एक पुल जाने के लिए उपयोग किया जाएगा। यहां कार्य कर रहे साइड इंजीनियर सुधांशु ने बताया कि हर हाल में मई महीने में यह पुल चालू कर दिया जाएगा।

उसके बाद ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर जहां-जहां मिट्टी और पिचिंग का कार्य बाकी है।उसे युद्ध स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के आठ हजार भवन स्वामी असमंजस में, अपना निवास स्थान नगर निगम के अभिलेख में खोजते रह जाएंगे

यह भी पढ़ें- यूपी में बेरोजगारों को मिलेगा पांच लाख तक ब्याज मुक्त कर्ज, उद्योग लगाने पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।