बलिया के पांच गांवों में लगेगा स्वास्थ्य कैंप, मोबाइल मेडिकल यूनिट करेगी इलाज
बलिया के नवानगर ब्लॉक के पांच गांवों में 10 से 15 जुलाई तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। इन शिविरों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ग्रामीणों का स्वा ...और पढ़ें

नवानगर के पांच गांवों में लगेगा स्वास्थ्य शिविर। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
नवानगर के पांच गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण।
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के अनुरोध पर आयोजन।
जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। नवानगर ब्लॉक के पांच गांवों में 10 से 15 जुलाई तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। मरीजों को दवाएं दी जाएंगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक जांच भी की जाएगी।
विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल की ओर से सेवा सप्ताह के तहत इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।
संगठन के जिला संयोजक प्रतीक राय ने बताया था कि इन गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में शिविर लगाकर ग्रामीणों को इलाज की सुविधा देने की योजना बनाई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पत्र जारी कर क्षेत्रीय प्रबंधक, मेडिकल मोबाइल यूनिट को निर्देश दिया है कि तय तिथियों पर एक मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक, आवश्यक दवाओं, जांच की व्यवस्था और पर्याप्त मात्रा में ओआरएस के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे। साथ ही शिविर का संचालन सुचारु रूप से कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
10 जुलाई को कोदई में , 11 जुलाई को महरों में ,13 जुलाई को भाटी में ,14 जुलाई को मझवलिया में,15 जुलाई को जमुई को शिविर लगेगा । स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों को मौके पर ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।