Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में 50 ग्राम पंचायतों पर विकास की अग्निपरीक्षा, अच्छे काम पर मिलेगा 'ए' ग्रेड

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:27 PM (IST)

    नवानगर विकास खंड की 50 ग्राम पंचायतों के लिए अब विकास कार्यों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वीबीजीआरएमजी योजना के तहत पंचायतों ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. नवानगर की 50 ग्राम पंचायतों का विकास कार्यों पर मूल्यांकन।

    2. वीबीजीआरएमजी योजना के तहत ए, बी, सी श्रेणी में ग्रेडिंग।

    3. सड़क, पेयजल, स्वच्छता जैसे कई बिंदुओं पर होगा आकलन।

    जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। नवानगर विकास खंड की 50 ग्राम पंचायतों के लिए अब विकास कार्यों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वीबीजीआरएमजी (वाइब्रेंट ग्राम मॉडल ग्राम) योजना के तहत ग्राम पंचायतों की ए, बी और सी श्रेणी में ग्रेडिंग व्यवस्था लागू की है।

    अब पंचायतों का मूल्यांकन जमीनी विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को ए ग्रेड, औसत प्रदर्शन वाली पंचायतों को बी और कमजोर कार्य करने वाली पंचायतों को सी श्रेणी में रखा जाएगा।

    नई व्यवस्था के तहत सड़क, पेयजल, बिजली, नाली, स्वच्छता, पंचायत भवन, डिजिटल सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, सरकारी योजनाओं की पहुंच, महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रियता, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा वित्तीय पारदर्शिता जैसे बिंदुओं पर पंचायतों का मूल्यांकन होगा।

    खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार विंद ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी 50 ग्राम पंचायतों का निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष मूल्यांकन कराया जाएगा।

    स्पष्ट किया कि पंचायतों की ग्रेडिंग केवल उनके वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर तय होगी। बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को ए श्रेणी में स्थान मिलेगा, जबकि कमियों वाली पंचायतों को सुधार के लिए चिह्नित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में अधिकारियों ने चस्पा किए 44 सील संपत्तियों पर नोटिस, ये काम ना किया तो होगा ध्वस्तीकरण

    खबरें और भी