बलिया में दादा के सामने पोती का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बलिया में दादा के साथ घर लौट रही सात वर्षीय पोती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है और घ ...और पढ़ें

HighLights
सात वर्षीय पोती का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।
बलिया के बांसडीह रोड क्षेत्र में हुई यह घटना।
पुलिस ने आरोपी चंदन साह को बाइक सहित पकड़ा।
जागरण संवाददाता, बलिया। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद दादा के साथ बाइक पर घर लौट रही सात वर्षीय पोती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बांसडीह रोड पुलिस ने इस मामले में आरोपित 29 वर्षीय चंदन कुमार साह निवासी गायघाट को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया।
दादा के मुताबिक, मनियर क्षेत्र के एक गांव स्थित उनकी बेटी के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें पोती समेत पूरा परिवार बांसडीह रोड क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को ही शामिल होने चला गया था, जबकि दादा बुधवार को गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गत गुरुवार को परिवार के अन्य सदस्य दूसरे साधन से घर के लिए निकले।
वहीं, पोती अपने दादा के साथ बाइक पर गुरुवार शाम को घर के लिए निकली। साढ़े सात बजे के करीब जैसे ही बांसडीह रोड तिराहे के पास कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचे तो दादा सड़क किनारे लघुशंका के लिए रुक गए।
इसी दौरान आरोपित उधर से गुजरा और बच्ची को अकेला देख बाइक पर जबरदस्ती बैठाने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर दादा उसकी तरफ दौड़े, लेकिन वह बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।
दादा के मुताबिक, उन्होंने बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वह असफल रहे। शोर मचाने का भी कोई फायदा नहीं हुई क्योंकि वहां पर शिवपुराण का कथा चल रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कई टीम के सक्रिय होने के बाद रात करीब 11 बजे के करीब घटनास्थल से 10 किमी दूर रोहुआ चौकी क्षेत्र से बच्ची को बरामद किया गया।
अगले दिन 12 जून को पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि किशोरी के कोर्ट में बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म (धारा 65(2) बीएनएस) और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं।
खबरें और भी
आरोपित तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस को पूछताछ में दादा ने बताया कि बाइक का पीछा करते समय उन्होंने उसका नंबर नोट कर लिया था। इसके अलावा आरोपित का हूलिया भी उन्होंने स्मृति में रख लिया था। इसके बाद उस क्षेत्र में सीसीटीवी के आधार पर वहां से गुजर रही बाइक के बारे में पुलिस ने पता लगाया। इसके बाद पुलिस आरोपित तक पहुंची।
थाना प्रभारी वंशबहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपित की जानकारी मिलने पर गठित पुलिस टीम ने ढेलहवा बाबा से दुबहड़ जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दादा के सामने आरोपित को लाया गया जिससे उसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर सीज कर दिया है।