Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इलाज के लिए दिल्ली गए थे बुजुर्ग बलिया के दंपति, घर से लाखों के पुश्तैनी जेवरात लेकर चोर फरार

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:15 PM (IST)

    बलिया में एक बंद घर से लाखों के पुश्तैनी जेवरात और नकदी चोरी हो गई। मकान मालिक बुजुर्ग दंपती इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे, जिस दौरान चोरों ने सूने घर ...और पढ़ें

    घर से लाखों के पुश्तैनी जेवरात लेकर चोर फरार।

    घर से लाखों के पुश्तैनी जेवरात लेकर चोर फरार।

    HighLights

    1. बांसडीहरोड के बभनौली गांव में बंद घर में चोरी।

    2. बुजुर्ग दंपती के दिल्ली इलाज के दौरान हुई घटना।

    3. लाखों के पुश्तैनी जेवरात और नकदी पर हाथ साफ।

    जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड क्षेत्र के बभनौली गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के पुश्तैनी जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक बुजुर्ग दंपती इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे।

    गांव निवासी अशोक पांडेय अपनी पत्नी के साथ बेटे के पास दिल्ली इलाज कराने गए थे। करीब 10 दिनों से उनका घर बंद पड़ा था। रविवार की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन कमरों के ताले तोड़ दिए।

    इसके बाद अलमारियों व संदूकों को खंगालते हुए कीमती सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पटीदारों ने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

    गृहस्वामी ने फोन पर बताया कि चोर करीब तीन किलो चांदी के बर्तन, बड़ी मात्रा में पुश्तैनी स्वर्णाभूषण और हजारों रुपये नकदी ले गए हैं। कुल मिलाकर 25 से 30 लाख रुपये की चोरी की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से उंगलियों के निशान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार के बाहर होने के कारण चोरी की सटीक तिथि स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।