विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में यूपी-बिहार सीमा पर बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, सरकार ने जारी किए 49 करोड़ रुपए

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:28 PM (IST)

बलिया के चांददियर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के लिए प्रदेश सरकार ने 49 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. बलिया के चांददियर में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल।

  2. परियोजना के लिए प्रदेश सरकार ने 49 करोड़ रुपये जारी किए।

  3. यूपी-बिहार सीमा पर बसों का संचालन होगा आसान।

जागरण संवाददाता, बलिया। जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के चांददियर में 12 एकड़ में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का सपना अब जल्द साकार होगा। प्रदेश सरकार ने परियोजना के लिए 49 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे निर्माण में गति आने की उम्मीद हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण कराने के लिए कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया था। उसके बाद परिवहन विभाग को इस परियोजना के लिए बैरिया के चांददियर में निश्शुल्क भूमि उपलब्ध करा दी गई है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर इसके निर्माण के लिए बाउंड्री का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।

निर्माण होने के बाद बिहार, बंगाल और झारखंड समेत अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार के सीएम का बक्सर दौरे का बलिया तक असर, भारी वाहनों पर रोक से फेफना-नरही और रसड़ा में सात किमी लंबा जाम