Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में दो करोड़ की लागत से लगेंगे 18 ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:36 PM (IST)

    बलिया में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें 18 नए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल लगाए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ...और पढ़ें

    नगरा में बिजली व्यवस्था सुधार को लगेंगे 18 ट्रांसफार्मर। AI जेनरेटेड फोटो

    नगरा में बिजली व्यवस्था सुधार को लगेंगे 18 ट्रांसफार्मर। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. नगरा में बिजली सुधार पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    2. विद्युत उपकेंद्र पर टाउन एरिया के लिए अलग ट्रांसफार्मर।

    3. 18 नए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल लगेंगे।

    जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत नगरा की बिजली व्यवस्था में जल्द ही सुधार दिखने लगेगा। नगर पंचायत में विद्युत व्यवस्था सुधार पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। विद्युत उपकेंद्र पर टाउन एरिया के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

    नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी ने नगर विकास मंत्री से 18 ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल लगाने का प्रस्ताव मांगा है। जिस पर आश्वासन मिला है। अब कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ गयी है।

    नगर पंचायत में बिजली की अव्यवस्था के चलते टाउन एरिया के उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। नगर पंचायत में विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकेन्द्र नगरा से होती है।

    नगर पंचायत में अधिक लोड बढने से आए दिन तार टूटने व पावर परिवर्तक फुंकने की शिकायत मिलती रहती है। कई जगहों पर ट्रांसफार्मरों पर भी क्षमता से अधिक लोड है। इससे टाउन एरिया के लोगों को समुचित बिजली नहीं मिल पा रही है। बारिश के दिनों में बिजली व्यवस्था और खराब हो जाती है।

    जर्जर तार व खंभों के बदलने के अलावा नगर पंचायत में 400 केवीए का दो, 250 केवीए का दो, 100 केवीए का चार, 63 केवीए का चार व 25 केवीए के छह ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव दिया है।

    यह भी पढ़ें- अमेठी में बढ़ती आबादी के साथ युवा बन रहे स्वावलंबी, रोजगार के मिल रहे नए-नए अवसर