Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी से इनकार पर किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, आहत होकर दी जान, दो आरोपी हिरासत में

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM (IST)

    बलिया के मनियर में आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 15 वर्षीय किशोरी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर की आत्महत्या।

    2. दो आरोपी जाहिद और इस्माइल पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी।

    3. पुलिस अधीक्षक ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, बलिया। मनियर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को दोपहर में अपने घर में फांसी लगा लिया।

    स्वजन आनन फानन उसे लेकर पीएचसी मनियर ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद तत्काल शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां से मऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि मऊ के हेरिटेज अस्पताल के गेट पर शाम को सवा छह बजे के करीब किशोरी ने दम तोड़ दिया।

    बांसडीह सीओ जयशंकर मिश्र ने बताया कि घटना के बाद शाम को ही दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एक आरोपित जाहिद के खिलाफ पहले ही बीएनएस की धारा 351(2) यानी धमकी देने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत अश्लील सामग्री प्रसारित करने का मामला दर्ज किया गया है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे मऊ से किशोरी का शव जिला अस्पताल पहुंचा जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। अभी हाल में उसका एडमिशन हुआ था।

    आरोप है कि पड़ोस के ही जाहिद और इस्माइल ने उसको बहला-फुसलाकर उसका आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद गत शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद किशोरी व उसके स्वजन अवसाद में चले गए।

    शनिवार को दोपहर में घर में किशोरी को फांसी लगा लिया। यह देख उसके भाई ने शोर मचाया। आनन फानन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

    किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर गांव का ही इस्माइल कुछ दिन पहले उसके पिता को पिटने के लिए आया था।इसमें जाहिद ने भी साथ दिया था।

    मामला संज्ञान में है। इसमें कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसको कतई नहीं बख्शा जाएगा।

    -ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बलिया।

     

    खबरें और भी