Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब शादी विवाह में खाना बनाने के लिए मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन, जरूरतमंदों को दिए जाएंगे 1 से 3 सिलिंडर

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 03:50 PM (IST)

    बलिया में रसोई गैस की किल्लत के बीच खाद्य एवं रसद विभाग ने शादी वाले परिवारों को राहत दी है। अब विवाह समारोहों के लिए अस्थायी गैस कनेक्शन मिलेगा। ...और पढ़ें

    अब शादी विवाह में खाना बनाने के लिए मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन। AI जेनेरेटेड फोटो

    अब शादी विवाह में खाना बनाने के लिए मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन। AI जेनेरेटेड फोटो

    HighLights

    1. शादी के लिए अस्थायी गैस कनेक्शन की सुविधा।

    2. अधिकतम तीन कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध होंगे।

    3. कार्ड और डीएसओ की मंजूरी अनिवार्य है।

    जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। वहीं विभाग धीरे-धीरे व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है। खाद्य एवं रसद विभाग ने शादी विवाह वाले परिवारों को राहत देने की तैयारी में है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शादी में रसोई गैस के लिए अस्थायी कनेक्शन दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से अधिकतम तीन कामर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

    पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के चलते पिछले डेढ़ महीने से रसोई गैस की कमी से लोग परेशान हैं। शहरी क्षेत्र में सिलिंडर बुकिंग की समय सीमा 25 दिन कर दी गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह 45 दिन है।

    वहीं कामर्शियल गैस सिलिंडर देना बंद कर दिया गया था। हालांकि, कुछ दिन पहले होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को उनकी जरूरत का 20 फीसद गैस देने का एलान किया गया था। कुछ लोगों को मिल भी रहा है।

    वहीं खाद्य एवं रसद विभाग ने तय किया है कि शादी का आमंत्रण कार्ड लगाने पर जरूरत के हिसाब से एक से तीन सिलिंडर तक दिए जाएंगे।

    आपूर्ति विभाग में पिछले दिनों सिर्फ बैरिया तहसील क्षेत्र से 25 से ज्यादा ऐसे आवेदन पहुंचे हैं। उनसे आवेदन के साथ शादी का आमंत्रण कार्ड भी लिया गया है।

    आपूर्ति अधिकारी बैरिया इंद्रेश कुमार तिवारी का कहना है कि शादी समारोह आयोजित करने वालों के लिए अस्थायी कनेक्शन दिए जाने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए शादी का कार्ड संलग्न करने के साथ ही डीएसओ का एप्रुभल लेना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- अब शादी वाले घरों में नहीं होगी गैस कमी, प्रतापगढ़ में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत खत्म

    खबरें और भी