Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में 50 बेड के अत्याधुनिक सीसीयू का होगा निर्माण, खाली कराए जाएंगे 13 आवास

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 03:10 PM (IST)

    बलिया जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 23.75 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यू ...और पढ़ें

    50 बेड के अत्याधुनिक सीसीयू निर्माण के लिए 13 आवास कराए जाएंगे खाली।

    50 बेड के अत्याधुनिक सीसीयू निर्माण के लिए 13 आवास कराए जाएंगे खाली।

    HighLights

    1. बलिया में 50 बेड का अत्याधुनिक सीसीयू बनेगा।

    2. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत मिशन के तहत होगा निर्माण।

    3. गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर इलाज।

    जागरण संवाददाता, बलिया। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत करीब 23.75 करोड़ रुपये की लागत से 50 शैय्यायुक्त अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण कराया जाएगा।

    इसके लिए जिला चिकित्सालय परिसर में आवंटित 13 आवासों को खाली कराया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    प्रस्तावित सीसीयू ट्रामा सेंटर के बगल तथा पुराने सीएमएस आवास परिसर में बनाया जाएगा। निर्माण कार्य के शिलान्यास की तैयारी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय और सीएमएस डॉ. एसके यादव ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

    करीब एक हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटिलेटर, आधुनिक मानिटरिंग सिस्टम, केंद्रीय आक्सीजन सप्लाई और प्रशिक्षित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा उपलब्ध होगी।

    इसके शुरू होने के बाद हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, सड़क दुर्घटना, हेड इंजरी और अन्य गंभीर मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को वाराणसी, गोरखपुर या अन्य बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में झोलाछापों के बोर्ड पर सजी हैं विदेशी डिग्रियां, खुद नहीं जानते डिग्री का अर्थ

    खबरें और भी