बलिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका के बीच जांच में जुटी पुलिस
बलिया में एक 25 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने हत्या और दुराचार की आशंका के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, एक ...और पढ़ें

पेड़ से लटका मिला युवती का शव। फाइल फोटो
HighLights
बलिया के नगरा में युवती का शव पेड़ से लटका मिला।
बुर्का पहने 25 वर्षीय युवती की हत्या की आशंका।
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड स्थित मजार के समीप 24 वर्षीय बुर्का पहनी हुई युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो चारों ओर हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नगरा थानाक्षेत्र के नगर पंचायत नगरा के वार्ड 9 मलप मोड पर सैय्यद बाबा का मजार है। जहां पर पेड पौधे हैं व जंगल जैसा माहौल है। इसी बीच सोमवार की सुबह एक पेड़ की डाली के सहारे बुर्का पहने एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
हांलाकि शव जमीन से घुटने के बल पर टिका हुआ था। इससे अंदेशा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड की डाली के सहारे टिका दिया गया होगा।युवती की पहचान नगरा कस्बा के भीटकुना मोड की रेहाना 24 वर्ष के रूप में हुई है। युवती की शादी नही हुई थी।
युवती संग कुछ लोगो द्वारा गलत करने की बात भी सामने आ रही है। किंतु घटना को लेकर स्वजन व पुलिस मौन साधे हुये है।घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक जोडी चप्पल व शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है।
खबरें और भी
सूचना पर पहुंची नगरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। युवती संग गलत कार्य भी होने की चर्चा है। मृतका के पिता व स्वजन कुछ बोलने को तैयार नही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने मजार पर साफ सफाई करने वाले छोटक तुरहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये।
इधर मृतका के पिता बाबूल ने पुलिस जांच की बात कही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान हो गयी है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।