Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ballia Seat Result: बलिया में BJP का किला ढहने की कगार पर, सलेमपुर से उम्मीद; सपा-भाजपा के बीच मुकाबला रोचक

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:00 PM (IST)

    Ballia Lok Sabha Chunav 2024 Result बलिया सीट पर अब हुइ्र तीन लाख वोटों की गिनती में सपा के सनातन पांडेय 25546 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक सपा ...और पढ़ें

    Ballia Seat Result: बलिया में BJP का किला ढहने की कगार पर, सलेमपुर से उम्मीद; सपा-भाजपा के बीच मुकाबला रोचक
    Ballia Seat Result: बलिया में BJP का किला ढहने की कगार पर, सलेमपुर से उम्मीद; सपा-भाजपा के बीच मुकाबला रोचक

    जागरण संवाददाता, बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सीट बलिया पर 2014 में पहली बार कमल खिला था, लगातार दो बार से भाजपा की जीत मिली थी लेकिन वह तीसरी बार हैट- ट्रिक नहीं लगा सकी है, हालांकि सलेमपुर ने लाज बचा ली, मामूली वोट से ही जीत कर रिकार्ड बना लिया है, इस सीट पर आजादी के बाद किसी प्रत्याशी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल नहीं की थी।

    बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाया था जबकि सपा ने दूसरी बार लगातार सनातन पांडेय को मैदान में उतारा था। इसी तरह सलेमपुर सीट पर भाजपा ने तीसरी बार रवींद्र कुशवाहा को टिकट दिया था। यहां पर आइएनडीआइए गठबंधन से रमाशंकर राजभर विद्यार्थी को मैदान में उतारा है।

    सपा के सनातन पांडेय 25546 हजार मतों से आगे

    बलिया सीट पर अब हुइ्र तीन लाख वोटों की गिनती में सपा के सनातन पांडेय 25546 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक सपा को 169,853 और नीरज को 144,307 मत मिले हैं। शुरूआती दौर से सपा इस सीट पर बढ़त बनाए हुए है। सलेमपुर सीट पर सपा और भाजपा के बीच रोचक मुकाबला है। यहां पर कभी सपा तो कभी भाजपा आगे पीछे हो रही है। इस समय भाजपा के रवींद्र कुशवाहा 321 मतों से आगे चल रहे हैं।

    इस सीट पर भाजपा को अब तक 196138 जबकि सपा के रामाशंकर राजभर 195817 मत मिले हैं। इस सीट पर बड़ी कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हाे गई थी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मतगणना हाल में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। एनसीसी तिराहा से लेकर तिखमपुर तिराहा तक चार पहिया वाहनों को प्रतिबंंधित कर दिया गया था। डीएम-एसपी लगातार मतगणना स्थल का जायजा लेते रहे।

    खबरें और भी