Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में कटान रोधी कार्य का चालक बाढ़ पीड़ित की बेटी को भगा ले गया, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:02 PM (IST)

    बलिया के बैरिया में गंगा कटान रोधी कार्य में लगे पोकलेन चालक पर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ...और पढ़ें

    रिया थाने में शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

    रिया थाने में शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

    HighLights

    1. पोकलेन चालक पर युवती को भगाने का आरोप।

    2. पिता ने बैरिया थाने में दर्ज कराया मुकदमा।

    3. पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम भेजी।

    जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। गंगा उस पार एक गांव में कटान रोधी कार्य में पोकलेन मशीन चला रहा युवक गंगा उस पार के एक गांव की 22 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में युवती के पिता द्वारा पोकलेन के चालक रंजीत कुमार निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ बैरिया थाने में शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

    पिता ने आरोप लगाया है कि उक्त पोकलेन चालक गंगा के कटान रोधी कार्य में ठोकर बनाने के लिए पोकलेन चलता था और रोज पोकलेन लाकर के उसके घर के सामने खड़ा करता था। बुधवार को जब मैं मजदूरी करके वापस लौटा तो मेरी बेटी घर में नहीं थी। घर में पड़े फोन में अंतिम काल रंजीत कुमार का था। जिसने मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है।

    बताया गया क‍ि उक्त युवक पहले से शादीशुदा है। हमारी बेटी के साथ वह अप्रिय घटना का अंजाम दे सकता है। इसलिए उसे बरामद किया जाए। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले मे रंजीत कुमार के खिलाफ व‍िभ‍िन्‍ना धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।