बलिया में हरिकीर्तन से घर लौट रहे बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, पड़ोसी पर हत्या का आरोप
बलिया के दुबहड़ क्षेत्र में हरिकीर्तन से लौट रहे 50 वर्षीय राजदेव पाठक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी उत्कर्ष पाठक पर हत्या का आरोप है; ...और पढ़ें

बलिया में बुजुर्ग की हत्या।
HighLights
बलिया में हरिकीर्तन से लौट रहे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या।
50 वर्षीय राजदेव पाठक को पड़ोसी ने लाठी-डंडों से पीटा।
जिला अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस ने जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, बलिया। दुबहड़ क्षेत्र के नगवा गांव में रविवार रात हरिकीर्तन से घर लौट रहे बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।
गंभीर रूप से घायल हालत में स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजदेव पाठक के रूप में हुई है।
स्वजन के अनुसार, वह हरिकीर्तन कार्यक्रमों में भाग लेकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब नौ बजे एक कार्यक्रम से लौटते समय गांव के ही पड़ोसी उत्कर्ष पाठक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
स्वजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक विवाहित पुत्र को छोड़ गए हैं, जो गांव में ही उनके साथ रहता है।
घटना की सूचना मिलते ही दुबहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि जांच की जा रही है, घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।