बलिया में पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, ट्यूबवेल की झोपड़ी में मिला शव
बलिया के उदहा गांव में पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा (70) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह घर से 100 मीटर दूर ट्यूबवेल के पास झ ...और पढ़ें

बलिया में पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा की हत्या, ट्यूबवेल की झोपड़ी में मिला शव।
HighLights
बलिया के उदहा गांव में पूर्व प्रधान की हत्या।
रामब्यास वर्मा का शव ट्यूबवेल की झोपड़ी में मिला।
धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, बलिया। सहतवार क्षेत्र के उदहा गांव में गुरुवार देर रात पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा (70) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी में मिला।
रामब्यास वर्मा गुरुवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह ट्यूबवेल पर सोने गए थे। शुक्रवार सुबह जब स्वजन उन्हें देखने पहुंचे तो झोपड़ी के अंदर उनका शव पड़ा मिला। उनके सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के गंभीर निशान थे।
यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उदहा गांव निवासी रामब्यास वर्मा, पुत्र मंगल देव वर्मा, के रूप में हुई है। वह गांव के पूर्व प्रधान रह चुके थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।