नहर से मिली हनुमान और बाल गोपाल की मूर्तियां, जांच में जुटी बलिया पुलिस
बलिया के जाहिदपुर में दोहरीघाट पंप कैनाल से हनुमान और बाल गोपाल की धातु की मूर्तियां मिली हैं, जिससे क्षेत्र में कौतूहल का माहौल है। पुलिस ने मूर्तियो ...और पढ़ें

नहर से मिली हनुमान और बाल गोपाल की मूर्तियां।
HighLights
बलिया नहर से हनुमान और बाल गोपाल की मूर्तियां मिलीं।
ग्रामीणों ने मूर्तियों को प्राचीन और अष्टधातु का बताया।
पुलिस मूर्तियों की धातु, प्राचीनता और मूल स्थान जांच रही।
जागरण संवाददाता, बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर (झंगहटा) स्थित दोहरीघाट पंप कैनाल से हनुमान और बाल गोपाल की धातु की दो मूर्तियां मिलने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्तियों लेकर जांच शुरू कर दी है। जाहिदपुर निवासी रमाशंकर राजभर गुरुवार को रोज की तरह नहर में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे।
इसी दौरान उनके जाल में दो धातु की मूर्तियां फंस गईं। मूर्तियां देखकर वह चौंक गए और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मूर्तियों की पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार हनुमान की मूर्ति का वजन लगभग आठ से दस किलोग्राम तथा बाल गोपाल की मूर्ति का वजन करीब दो से ढाई किलोग्राम है। उनका मानना है कि मूर्तियां काफी पुरानी और संभवतः अष्टधातु की हो सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मूर्तियों को सुरक्षित करने की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक का कहना है कि मूर्तियों की धातु, प्राचीनता और मूल स्थान का पता लगाया जा रहा है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों और अन्य जनपदों में दर्ज मूर्ति चोरी के मामलों से भी इनका मिलान किया जा रहा है।