Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बल‍िया में मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

    By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:22 PM (GMT+05:30)

    बलिया के बांसडीह में मिठाई बनाने वाले मुन्ना प्रसाद माली पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उसे मिठ ...और पढ़ें

    बलिया में मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर हलवाई पर चाकू से जानलेवा हमला।

    बलिया में मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर हलवाई पर चाकू से जानलेवा हमला।

    HighLights

    1. मिठाई बनाने वाले मुन्ना प्रसाद माली पर जानलेवा हमला।

    2. तीन बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

    3. गंभीर रूप से घायल हलवाई को जिला अस्पताल रेफर किया।

    जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के सेरिया बघाव मोड़ पर रविवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मिठाई बनाने वाले हलवाई मुन्ना प्रसाद माली पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

    घायल को सीएचसी बांसडीह ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वार्ड नंबर पांच का निवासी मुन्ना ने शुक्रवार शाम को तीन युवकों से मिठाई बनाने का काम तय किया था और 100 रुपये एडवांस भी लिए थे। युवकों ने उन्हें रविवार दोपहर सेरिया पहुंचने के लिए कहा था। मुन्ना अपने साथी सत्येंद्र तुरहा के साथ साइकिल से सेरिया बघाव मोड़ पहुंचे और युवकों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।

    फोन करने पर बदमाशों ने उन्हें मोड़ पर रुकने को कहा। करीब 1:30 बजे तीन युवक मौके पर पहुंचे। बाइक से उतरते ही दो बदमाशों ने बिना बातचीत किए मुन्ना पर चाकू से हमला कर दिया। मुन्ना के गिर जाने के बावजूद हमलावरों ने वार करना जारी रखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, जिससे हमलावर भाग निकले। भागते समय बदमाश मुन्ना का मोबाइल भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।