Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक उमाशंकर सिंह के अंतिम दर्शन कर भावुक हुईं मायावती, बोलीं- परिवार चाहे तो बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाऊंगी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:35 PM (IST)

    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती भावुक हुईं और उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेत ...और पढ़ें

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती।

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती।

    HighLights

    1. मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को सगा भाई बताया।

    2. बेटे प्रिंस युकेश सिंह को राजनीति में अवसर देने का वादा।

    3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

    जागरण संवाददाता, बलिया। यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को करीब 11 बजे दिल्ली से लखनऊ लाया गया जहां अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह भावुक नजर आईं।

    उन्होंने विधायक के बेटे को ढांढस बंधाते हुए कहा, बसपा परिवार आपके साथ है। कहा कि उमाशंकर सिंह मुझे अपनी सगी बहन की तरह मानते थे। रक्षाबंधन पर मैं लखनऊ में रहूं या दिल्ली में, वह हर साल मुझसे राखी बंधवाने आते थे।

    राजनीति में कई लोगों ने साथ छोड़ा, लेकिन उमाशंकर सिंह ने कभी धोखा नहीं दिया। उनका यह अपनापन मैं कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा-अगर परिवार की इच्छा होगी तो उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ने का पूरा अवसर दूंगी। उन्हें वही सम्मान और महत्व दिलाने का प्रयास करूंगी, जो उमाशंकर सिंह को पार्टी में मिला था।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे, विधायक के बेटे को बंधाया ढांढस

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक के बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने सीएम के पैर छुए। सीएम ने बेटे को ढांढस बंधाया। योगी के साथ मंत्री सुरेश खन्ना और स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे थे। मंत्री दयाशंकर सिंह, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, ने भी दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन अत्यंत दु:खद है। दिवंगत पुण्यात्मा को प्रभु के श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल स्वजन को अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने तीन वर्ष तक कैंसर की लड़ाई लड़ी। आखिर में ये दिन देखने को मिला।

    प्रदेश की राजनीति ने एक महत्वपूर्ण नेता को खो दिया: स्पीकर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की राजनीति ने एक महत्वपूर्ण नेता को खो दिया है। उनके सभी दलों के नेताओं से मधुर और सौहार्दपूर्ण संबंध थे। विधानसभा में वह अपने विचार पूरी दृढ़ता और प्रभावशाली ढंग से रखते थे।

    उमाशंकर सिंह का पूरा जीवनन जनसेवा को समर्पित रहा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि इस कठिन समय में हम सभी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई ऐसा व्यक्ति, जिसने अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया हो, हमें छोड़कर चला जाता है, तो यह पूरे समाज के लिए अत्यंत दुखद क्षण होता है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से बलिया पहुंचा विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए जुटी भीड़