बलिया में ढ़ाई साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में आरोपित
बलिया के सुखपुरा में ढाई साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने टॉफी के बहाने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है, जिसस ...और पढ़ें

बलिया में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म पड़ोसी युवक पुलिस हिरासत में।
HighLights
सुखपुरा में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म।
पड़ोसी युवक ने टॉफी के बहाने किया अपराध।
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने टाफी देने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता की मां ने बच्ची को देखा, तो आरोपित युवक वहां से फरार हो गया। इस घटना से इलाके के सभी लोग आक्रोशित हैं।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुकदमा दर्ज किया और तुरंत ही आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी नगर संतोष शर्मा ने बताया कि थाना सुखपुरा पर एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोस के युवक ने फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ गलत कृत्य किया। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। गांव के लोग आरोपित युवक को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत दें ताकि अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।