Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ballia News: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई की मांग

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 02:33 PM (IST)

    सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को करणी सेना बलिया के फेसबुक आईडी से जान से मारने की धमकी मिली है। इससे सुभासपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने ...और पढ़ें

    सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी
    सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

    जागरण संवाददाता, बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को करणी सेना बलिया के फेसबुक आइडी से गोली मारने की धमकी दी गई है। इससे आक्रोशित सुभासपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सोमवार को रसड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

    सुभासपा के रसड़ा विधान सभाध्यक्ष अंशू राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष करणी सेना बलिया के फेसबुक पेज पर करणी सेना बलिया नाम से कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को दी गई गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई है। 

    यह धमकी तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।