यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दशहरा पर बलिया में बदला रहेगा रूट, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक; घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक नियम
Dussehra Traffic Plan दशहरा पर्व को लेकर बलिया शहर में 10 से 12 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने शहर के प्रमुख म ...और पढ़ें

HighLights
- मुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक
- नियमों का कड़ाई से पालन करने की दी गई हिदायत
संवाद सहयोगी, बलिया। Dussehra Traffic Plan: दशहरा पर्व को लेकर गुरुवार से शनिवार तक शहर में नो एंट्री लागू कर दी गई है। 10 से 12 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से रात 12 बजे के बीच शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने रूट डायवर्जन का निर्धारण करते हुए शहर के चौक, बालेश्वर मंदिर, टाउन हाल आदि मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक लगाई है। एसपी विक्रांत वीर ने शहर में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने की चेतावनी दी है।
- बैरिया मार्ग : बैरिया मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाहनों को दुबहड़ थाने के पास रोका जाएगा। नरहीं व फेफना की ओर जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरहीं जाएंगे।
- बांसडीह मार्ग : इस रूट पर शंकरपुर तिराहा, बांसडीह रोड, रेवती, सहतवार, बांसडीह की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बांसडीह रोड के पास रोका जाएगा। इस रूट से नरहीं, रसड़ा व फेफना की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे।
- सिकंदरपुर मार्ग : इस मार्ग से आने वाले भारी वाहन हनुमानगंज चौकी के पास रुकेंगे। इस रूट से दुबहड़, हल्दी और बैरिया की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होकर जाएंगे। जबकि नरहीं व फेफना की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जाएंगे।
- फेफना मार्ग : रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहन फेफना तिराहा के रोके जाएंगे। इस रूट से बैरिया की ओर जाने वाले वाहन गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा), सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे।
- गड़वार मार्ग : इस रूट से आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा के पास रोका जाएगा। इधर से हल्दी, बैरिया की तरफ जाने वाले वाहन गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-