Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ballia News: रसड़ा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा गांधी पार्क का सरोवर, 60 लाख का बजट जारी

    Updated: Mon, 19 May 2025 02:41 PM (IST)

    Ballia News | रसड़ा नगर पालिका गांधी पार्क स्थित रोशा शाह सरोवर के सौंदर्यीकरण की शुरुआत कर रही है। 60 लाख की लागत से सरोवर की सीढ़ियों को आकर्षक बनाय ...और पढ़ें

    60 लाख की लागत से संवरेगा रसड़ा गांधी पार्क का सरोवर।
    60 लाख की लागत से संवरेगा रसड़ा गांधी पार्क का सरोवर।

    जागरण संवाददाता, बलिया। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जल संचय को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को धरातल पर सार्थक बनाने की दिशा में आदर्श नगर पालिका रसड़ा ने नगर के गांधी पार्क स्थित रोशा शाह के सरोवर के सुंदरीकरण की पहल शुरू कर दी है।

    60 लाख की लागत से इस सरोवर के विहंगम सीढ़ियों को लाल पत्थर लगाकर आकर्षक बनाया जाएगा। वहीं प्रकाश सहित अन्य और कार्य कराकर इसे नया कलेवर देने की दिशा में कार्य कराने की योजना है। पालिका द्वारा गांधी पार्क के सरोवर के साथ-साथ श्रीनाथ सरोवर को भी आकर्षक रूप देने की दिशा में पहल की जा रही है।

    जबकि सुंदरीकरण के कार्यों में पालिका की सुस्त रफ्तार कई सवाल खड़ा करके रख दिए हैं। गांधी पार्क स्थित रोशा शाह के सरोवर में रसड़ा के ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम के गंगा पार जाने का अभिनय कलाकारों द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। इसे देखने के लिए हजारों का सैलाब यहां उमड़ता है।