बलिया में स्कूल बस से निकलने लगा धुआं, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बलिया के सुखपुरा में एक निजी स्कूल बस से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे अफरातफरी मच गई। लोगों की सूझबूझ और चालक की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाह ...और पढ़ें

बलिया में स्कूल बस से निकला धुआं, लोगों की सतर्कता से बच्चों की जान बची।
HighLights
सुखपुरा में स्कूल बस से अचानक धुआं निकलने लगा।
चालक ने बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला।
लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया)। स्थानीय चट्टी पर सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक निजी विद्यालय की स्कूल बस से अचानक धुआं निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चालक ने तत्काल बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बस से धुआं निकलता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने चालक की मदद से समय रहते धुएं के कारण का पता लगाते हुए स्थिति पर काबू पा लिया। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते बस से निकल रहे धुएं पर लोगों की नजर नहीं पड़ती और चालक तत्काल बस नहीं रोकता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।