राम मंदिर चंदा चोरी: सपा सांसद ने SIT जांच को बताया स्क्रिप्टेड, कहा- बड़ी मछलियों को बचाया गया
सपा सांसद सनातन पांडेय ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी की SIT जांच को 'स्क्रिप्टेड' बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी मछलियों को बचाया गया और FIR म ...और पढ़ें

HighLights
सांसद सनातन पांडेय ने SIT जांच को 'स्क्रिप्टेड' बताया।
बड़ी मछलियों को बचाने और छोटी को फंसाने का आरोप।
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अनियमितताएं।
जागरण संवाददाता, बलिया। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने सोमवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और जांच प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही तथा इसमें गंभीर अनियमितताएं की आशंका है।
सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईटी जांच की प्रक्रिया के दौरान पहले से स्क्रिप्ट तैयार की गई और उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई हुई। उनके अनुसार, एफआईआर दर्ज करने में भी जानबूझकर देरी की गई तथा कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया गया, जबकि कुछ को फंसाया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि जांच प्रक्रिया में बड़ी मछलियों को बचाने और छोटी मछलियों को फंसानेजैसा व्यवहार किया गया। साथ ही आरोप लगाया कि एसआईटी जांच, मंदिर व्यवस्था और चंदा संग्रह- तीनों स्तरों पर अनियमितताएं हुई हैं।
सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि इस मामले की जानकारी सबसे पहले उनके दल के नेता अखिलेश यादव तक पहुंची, जिसके बाद इसे सार्वजनिक किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया रिपोर्टिंग के बाद सरकार को एसआईटी जांच बैठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एफआईआर में नामों को लेकर उन्होंने कहा कि जिन आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हैं और यह चयन राजनीतिक आधार पर प्रभावित प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमजोर वर्गों को निशाना बनाया गया है।
खबरें और भी
इसके अलावा, सांसद ने देश की शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्षता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में उच्च स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और जिम्मेदारों को सामने आना चाहिए।