विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, फूंका पुतला

Published: Wed, 13 May 2026 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2026 04:33 PM (IST)

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से बलिया में आक्रोश फैल गया है। बांसडीह में ...और पढ़ें

बांसडीह में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के लोग

बांसडीह में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के लोग

HighLights

  1. राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश।

  2. बलिया के बांसडीह में भाटी का पुतला फूंका गया।

  3. सार्वजनिक माफी न मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। देशव्यापी आक्रोश के बीच इसकी धमक बलिया तक पहुंच गई है।

बुधवार को बांसडीह में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने सपा प्रवक्ता के बयान पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि अमर्यादित टिप्पणी करना घृणित मानसिकता और ओछी राजनीति को दर्शाता है। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लिए आक्रोशित युवाओं ने ब्राह्मण समाज का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगाए। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।

ध्रुप तिवारी, जितेंद्र तिवारी, सुशील तिवारी, शंभु तिवारी, अमित मिश्रा, अंकित पांडेय, अनूप पांडेय, आदित्य पांडेय आदि लोग मौजूद थे।

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बलिया के उधरन क्षेत्र के गौरा गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

महिला का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। मामले की जानकारी होने पर जब स्वजन ने युवक से इसका कारण पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। भीमपुरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बलिया में दूल्‍हे से महिलाओं ने कहा - 'साड़ी अच्छी नहीं लाए', लड़की वालों ने तोड़ दी शादी, बवाल में कई लोग घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।