बलिया में तेज रफ्तार बाइक बांध से 25 फीट नीचे गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक बीएसटी बंधे से 25 फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में रेवती थाना क्षेत्र के निवासी रि ...और पढ़ें

बलिया में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक बंधे से गिरी, दो युवकों की मौत।
HighLights
बलिया में तेज रफ्तार बाइक का भीषण हादसा।
बीएसटी बंधे से 25 फीट नीचे गिरी बाइक।
दो युवकों रितेश और रूपेश की मौके पर मौत।
संवाददाता, रेवती (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बीएसटी बंधे से करीब 25 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रेवती थाना क्षेत्र के लाली के ढेरा निवासी 35 वर्षीय रितेश पासवान व 21 वर्षीय रूपेश पासवान बाइक से श्रीपालपुर गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे।
रात में भोजन करने के बाद दोनों करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीपालपुर गांव के सामने बीएसटी बांध पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और बंधे से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पीआरबी-112 और बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में रूदन-क्रंदन मचा है।