विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो मायावती की बैठक में पहुंचे दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश, राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा तेज

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 31 Aug 2026 06:11 PM (IST)

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे यूकेश सिंह भी ...और पढ़ें

मायावती की बैठक में यूकेश सिंह की उपस्थिति, रसड़ा में राजनीतिक भविष्य पर चर्चा तेज।

मायावती की बैठक में यूकेश सिंह की उपस्थिति, रसड़ा में राजनीतिक भविष्य पर चर्चा तेज।

HighLights

  1. मायावती ने बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

  2. दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे यूकेश सिंह मौजूद रहे।

  3. रसड़ा में यूकेश की राजनीतिक विरासत पर अटकलें बढ़ीं।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल व जोनल कोऑर्डिनेटरों तथा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।

इसमें रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह भी मौजूद रहे। यूकेश सिंह की बैठक में मौजूदगी को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद रसड़ा में उमाशंकर सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

माना जा रहा है कि यूकेश सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। बैठक में बसपा नेतृत्व ने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को सक्रिय करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

यूकेश सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनसे मुलाकात कर ढांढस बंधाया और रसड़ा में राजनीतिक विरासत संभालते हुए मिशन-2027 को आगे बढ़ाने की बात कही। इस संदेश के बाद यूकेश की राजनीतिक भूमिका को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि, बसपा की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें बल‍िया में 1400 से अधिक लोगों के मकान एक दशक में कटान में हुए समाहित, 750 लोगाें को मदद की आस