यूपी के ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए CM योगी से लगाई गुहार, 26 मई को होगी सेवा समाप्त
उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधानों ने 26 मई को समाप्त हो रहे अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है। ...और पढ़ें
-1777295727580_m.webp)
ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए CM योगी से लगाई गुहार। AI जेनेरेटेड फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के पुराने अनुभव को देखते हुए ग्राम प्रधानों ने इस बार ऐसी व्यवस्था न किए जाने की मांग की है।
ग्राम प्रधानों का कहना है कि कोरोना काल में जब चुनाव संभव नहीं थे, तब सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशासक बनाया गया था, लेकिन उस दौरान वित्तीय अनियमितताओं और ग्रामीण समस्याओं की अनदेखी के आरोप लगे थे।
इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को बैरिया ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।
प्रधानों ने तर्क दिया कि उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का निर्णय लिया जाना चाहिए।
ग्राम प्रधान संघ के जिला महामंत्री अरुण यादव, रोशन गुप्ता, शुभम सिंह, रविप्रताप सिंह, पप्पू मौर्य, जितेंद्र मौर्य, राजेश यादव, अमित यादव, प्रमोद यादव, विजेंद्र सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, परमात्मा गोंड आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव के लिए 28 मई तक पूरी करनी होगी कंप्यूटरीकरण प्रक्रिया, 10 जून को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: बहराइच में फिर से होगा मतदाता सूची का सत्यापन, जांचे जाएंगे आठ लाख वोटर
