यूपी पंचायत चुनाव के लिए 28 मई तक पूरी करनी होगी कंप्यूटरीकरण प्रक्रिया, 10 जून को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
अंबेडकरनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 10 जून को प्रकाशित होगी। मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 28 मई तक पूरी करनी हो ...और पढ़ें

अब 10 जून को जारी होगी मतदाता सूची।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि लगातार बढ़ती जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने गत 17 अप्रैल को संशोधित अधिसूचना में त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के लिए अब आगामी 10 जून की तिथि तय की है।
डीएम ने बताया कि मतदाताओं की डुप्लीकेट सूची व कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 28 मई तक पूर्ण होगी। मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र व स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग व मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियां कराने की तिथि 29 मई से नौ जून तक निर्धारित है।
डीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश में सभी संबंधित कार्यालय खुले रखने को कहा है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण काे पूर्ण कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: बहराइच में फिर से होगा मतदाता सूची का सत्यापन, जांचे जाएंगे आठ लाख वोटर
यह भी पढ़ें- UP पंचायत मतदाता सूची में हर मतदाता का होगा यूनिक स्टेट वोटर नंबर, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया गया कदम