Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद कौन संभालेगा रसड़ा की विरासत? मायावती के संकेत से राजनीतिक हलचल तेज

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:03 PM (IST)

    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस युकेश सिंह के राजनीतिक विरासत संभालने के संकेत मिल रहे हैं, जिसे मायावती का समर्थन भी प्राप्त ...और पढ़ें

    विधायक उमाशंकर सिंह की मौत के बाद कौन संभालेगा रसड़ा की विरासत।

    विधायक उमाशंकर सिंह की मौत के बाद कौन संभालेगा रसड़ा की विरासत।

    HighLights

    1. युकेश सिंह को बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की विरासत संभालने के संकेत।

    2. बसपा प्रमुख मायावती ने युकेश सिंह को सम्मान और समर्थन देने की बात कही।

    3. रसड़ा की राजनीति में युकेश सिंह की अगली भूमिका पर सभी की निगाहें।

    जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस युकेश सिंह के राजनीतिक विरासत संभालने के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं। बसपा प्रमुख मायावती की ओर से भी युकेश सिंह को सम्मान और समर्थन देने की बात कही गई है। हालांकि, चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक युकेश सिंह की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    रसड़ा की राजनीति में अब सभी की निगाहें प्रिंस युकेश सिंह की अगली भूमिका पर टिकी हैं। आमजन के बीच भी उनके पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की चर्चा तेज है। वहीं, दिवंगत विधायक के अनुज रमेश सिंह भी लगातार युकेश सिंह को राजनीतिक राह दिखाते नजर आ रहे हैं।

    आने वाले समय में ही तस्वीर साफ होगी कि वह पिता की राजनीतिक विरासत को किस रूप में आगे बढ़ाते हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने उमाशंकर सिंह के परिवार के प्रति भी संवेदना जताई।

    उन्होंने कहा कि परिवार के बच्चों को आगे बढ़ाने में जहां उनकी जरूरत होगी, वे और उनके सहयोगी साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार के बच्चों को संबल देना और उनके रास्ते को आसान बनाना समाज और संस्कृति का हिस्सा है।

    मंत्री ने उम्मीद जताई कि उमाशंकर सिंह का छोटा बच्चा लोगों की दुआओं और शुभकामनाओं के बल पर आगे चलकर ''बड़ा उमाशंकर'' बनेगा। युकेश की पत्नी कनिका सिंह, दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी हैं।

    वहीं युकेश की माता पुष्पा सिंह, कंपनी सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जबकि युकेश कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। इन्होंने एमबीए किया है।

    यह भी पढ़ें- बल‍िया में पंचतत्व में विलीन हुए बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर, बेटे ने दी मुखाग्नि, व‍िरासत संभालने की चर्चा

    खबरें और भी