बलिया के जाहिद और इस्माइल ने किशोरी की बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फांसी पर लटकी मिली, एसआई मो. इस्माइल शेख पर भी आरोप
बलिया में शादी के दबाव और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने से आहत एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक सब-इ ...और पढ़ें

बलिया में आपत्तिजनक वीडियो और शादी के दबाव से आहत किशोरी ने की आत्महत्या।
HighLights
किशोरी ने आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने पर आत्महत्या की।
दो आरोपी जाहिद और इस्माइल पुलिस हिरासत में हैं।
सब-इंस्पेक्टर पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा।
जागरण संवाददाता, बलिया। शादी का दबाव बनाने और आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने से आहत होकर एक किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने शनिवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस पड़ोस में रहने वाले जाहिद और इस्माइल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिता ने आरोप लगाया है कि उप निरीक्षक मोहम्मद इस्माइल शेख पैसा लेकर आरोपितों को बचा रहे हैं। शुक्रवार को उप निरीक्षक के जाने के बाद आरोपित उनका मजाक उड़ा रहे थे।
किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पड़ोस के 20 वर्षीय जाहिद और इस्माइल ने बहला-फुसलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जाहिद किशोरी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी थी कि शादी नहीं की तो पूरे परिवार को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। किशोरी के भाई का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर इस्माइल कुछ दिन पहले घर आया था और पिता से मारपीट का प्रयास किया था।
वीडियो जाहिद ने बनाया और इस्माइल ने उसे शुक्रवार को प्रसारित किया। वीडियो प्रसारित होने से आहत किशोरी ने दोपहर में फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टर ने गंभीर स्थिति देखकर मऊ रेफर कर दिया। उसे जब तक मऊ ले जाया जाता, उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
खबरें और भी
बांसडीह के क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जाहिद के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) यानी धमकी देने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत अश्लील सामग्री प्रसारित करने का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।