बलरामपुर में 26 पंचायत सहायकों की नौकरी पर संकट, तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
बलरामपुर में 26 पंचायत सहायकों को ऑनलाइन हाजिरी न लगाने और नोटिस का जवाब न देने पर अंतिम नोटिस जारी की गई है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर उनकी ...और पढ़ें

जिले में 26 पंचायत सहायकों की जाएगी नौकरी। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
26 पंचायत सहायकों को अंतिम नोटिस जारी।
ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर होगी कार्रवाई।
ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा में बाधा।
संवाद सूत्र, बलरामपुर। ऑनलाइन हाजरी न लगाने और नोटिस का जवाब न देने पर 26 पंचायत सहायकों को अंतिम नोटिस जारी की गई है। तीन दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर न देने पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत इनकी नियुक्ति रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बीते नौ मार्च से नौ जून तक पंचायती राज विभाग के विकसित पोर्टल की समीक्षा में तीन माह में एक भी दिन उपस्थिति नहीं दर्ज न करना मिला है। इस पर 50 पंचायत सहायकों को पिछले माह भी नोटिस जारी किया गया था। इसमें 26 ने जवाब नहीं दिया।
अब पुन: इनको नोटिस जारी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की चेतावनी दी गई है। इससे साफ है कि ग्रामीणों काे ऑनलाइन सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा दिलाने के उद्देश्य से सभी नौ ब्लाक के 780 गांवों में पंचायत भवन बने हैं।
ग्रामीणों को गांव में ही आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु समेत अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके, इसके लिए जिले की सभी 780 पंचायत सचिवालय में सीएससी संचालित हैं। पंचायत भवन नियमित खुले, इसके लिए पंचायत सहायकों की ड्यूटी ऑनलाइन कर दी गई है।
खबरें और भी
बावजूद इसके पंचायत सहायक अपनी उपस्थिति ऑनलाइन नहीं दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा के लिए निजी सीएससी, ब्लाक व तहसील का चक्कर कटाने पर मजबूर हैं। तीन माह के उपस्थिति की समीक्षा में 50 पंचायत सहायक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाते पाये गए थे।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी : परिषदीय स्कूलों की MDM व्यवस्था से हटे 1155 ग्राम प्रधान, अब CMC अध्यक्ष और हेडमास्टरों को मिली जिम्मेदारी
इस पर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी। इनमें से 24 पंचायत सहायकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया, लेकिन 26 ने अब तक न तो नियमित उपस्थिति दर्ज की और न ही संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। इससे पंचायत सचिवालयों के संचालन और विभागीय कार्यों पर असर पड़ रहा है।
जबाज न देने पर गिरेगी गाज
विकास खंड रेहरा बाजार में नौ पंचायत सहायक,पचपेड़वा में छह, गैसड़ी व हर्रैया सतघरवा में तीन-तीन, बलरामपुर व उतरौला में दो-दो व श्रीदत्तगंज का एक पंचायत सहायक से जबाज तलब की गई है।
ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने वाले 26 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है, तीन दिन के भीतर स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्य सहित अपना पक्ष प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी। -अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।