बलरामपुर में पारंपरिक कारीगरों को ट्रेनिंग के बाद मिलेगा टूलकिट, इच्छुक लोग कर सकते हैं आवेदन
बलरामपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। इच्छुक कारीगर आवेदन कर सकत ...और पढ़ें

पारंपरिक कारीगर करें आवेदन प्रशिक्षण के बाद मिलेगा टूलकिट। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण।
प्रशिक्षण के बाद आधुनिक टूलकिट प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षण अवधि में 4000 रुपये का मानदेय मिलेगा।
संवाद सूत्र, बलरामपुर। शहरी एव ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, राजमिस्त्री, कुम्हार, हलवाई, मोची एवं धोबी समेत अन्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों के उन्नयन के लिए उद्योग विभाग में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित है।
योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाता है।
ऐसे कारीगरों को प्रशिक्षत करने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक पाेर्टल पर आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण उपरांत टूलकिट एवं प्रशिक्षण अवधि का मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों के कौशल का उन्नयन कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को 10 दिवसीय निश्शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत लाभार्थियों को संबंधित ट्रेड के अनुरूप आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान डीबीटी के माध्यम से चार हजार रुपये मानदेय के रुप में दिया जाएगा।
योजना का लाभ पाने के लिए पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगर आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष, प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता की कोई अनिवार्यता नहीं है।
योजना का लाभ केवल पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के एक परिवार को मिल सकेगा। व्यवसाय से जुड़े होने का प्रमाण ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड सदस्य द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के रूप में प्रस्तुत करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र उतरौला रोड, धर्मपुर स्थित कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बांदा के ग्राम पंचायतों में 9.30 करोड़ रुपये से होंगे स्वच्छता से जुड़े कार्य, शासन से मिली मंजूरी