Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर में मोती उत्पादन के लिए मिलेगी सब्सिडी, इच्छुक किसान कर सकते हैं आवेदन

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

    बलरामपुर में मत्स्य विभाग ने किसानों के लिए मोती संवर्धन योजना शुरू की है, जिसके तहत मोती उत्पादन पर 40% तक अनुदान मिलेगा। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. मोती संवर्धन योजना के तहत 40% अनुदान।

    2. इच्छुक किसान 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें।

    3. योजना से किसानों की आय और रोजगार बढ़ेगा।

    संवाद सूत्र, बलरामपुर। अप्रयुक्त भूमि का सदुपयोग करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग में मोती संवर्धन योजना शुरू की है। योजना के तहत किसानों को मोती उत्पादन के लिए 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इच्छ़ुक किसान 31 जुलाई तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

    सहायक मत्स्य निदेशक दिपांशु ने बताया कि योजना का उद्देश्य उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, विदेशी मुद्रा अर्जित करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। गंगा और यमुना नदी के मीठे पानी में सीप प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन सीपों का उपयोग मोती उत्पादन के लिए किया जाएगा।

    बताया कि योजना के तहत तीन परियोजनाएं संचालित है। इसमें सभी में 40 प्रतिशत अनुदान मुहैया कराया जाएगा। इसमें खेत तालाब योजना में निर्मित तालाब 440 वर्ग मीटर जल स्तर डेढ़ मीटर में 2000 सीप इसका इकाई लागत डेढ़ लाख रुपये होगा।

    निजी कच्चा तालाब एक एकड़ जल में पांच सीप की इकाई लागत साढ़े तीन लाख रुपये व निजी कच्चा तालाब एक एकड़ से अधिक 15 हजार सीप इकाई लागत 10 लाख रुपये का होगा।

    आवेदन के लिए प्रदेश का निवासी, निजी भूमि पर तालाब, और केवाईसी अनिवार्य है। मोती पालन में अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- चित्रकूट में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, जल्द ही स्थापित होगा सरदार पटेल इंडस्ट्रियल जोन

    खबरें और भी