Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर में सीमावर्ती गांव की बालिकाओं को मिलेगी डिजिटल शिक्षा, उपलब्ध कराए जा रहे नोट्स

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की पहल पर ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों की बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा मिल रही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद ...और पढ़ें

    प्रशासन की पहल सीमावर्ती गांव की बालिकाओं को मिलेगी डिजिटल शिक्षा। AI जेनरेटेड फोटो

    प्रशासन की पहल सीमावर्ती गांव की बालिकाओं को मिलेगी डिजिटल शिक्षा। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. बलरामपुर की ग्रामीण बालिकाओं को मिल रही डिजिटल शिक्षा।

    2. फिजिक्स वाला के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध।

    3. छात्राओं में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी क्षमता में वृद्धि।

    संवाद सूत्र, बलरामपुर। ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों की बालिकाओं को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर मिले। डिजिटल शिक्षा के जरिए छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ा जा रहा है। इससे उनके ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी क्षमता को मजबूती मिलेगी।

    जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की विशेष पहल पर जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम पद्धति विद्यालय विशुनपुर विश्राम में देश के अग्रणी डिजिटल स्टडी प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला के माध्यम से डिजिटल कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है।

    अब ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्र की छात्राएं विद्यालय परिसर में आधुनिक डिटिजल से पढ़ाई करेगी। विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण वीडियों लेक्चर, अध्ययन सामग्री, प्रेक्टिस मॉड्यूल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

    पढ़ाई शुरू होते ही छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है। नई तकनीक से सीखने के अनुभव को लेकर वे काफी खुश नजर आ रही है। आकांक्षी जनपद में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल एक प्रेरणादायी उदहाहरण बनकर उभर रही है।

    यह भी पढ़ें- 23 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का मौका, रायबरेली में इन कार्यालयों में जाकर करें आवेदन

    खबरें और भी