Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर लावारिस बैग में मिला 20 किग्रा संदिग्ध पदार्थ, जांच के लिए भेजा गया लैब

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:13 PM (GMT+05:30)

    भारत-नेपाल सीमा पर जरवा स्थित कोयलाबास चौकी के पास एक लावारिस बैग से लगभग 20 किग्रा संदिग्ध पदार्थ मिला है। एक नेपाली व्यक्ति ई-रिक्शा में बैग छोड़कर ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर 20 किग्रा संदिग्ध पदार्थ मिला।

    2. एक नेपाली व्यक्ति बैग छोड़कर जंगल में भागा।

    3. संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा गया।

    संवाद सूत्र, जरवा (बलरामपुर)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के जरवा स्थित कोयलाबास चौकी के निकट एक लावारिस बैग से करीब 20 किग्रा संदिग्ध पदार्थ मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई।

    नेपाल का एक व्यक्ति पुल पर खड़े होकर जरवा बाजार निवासी डॉक्टर नामक ई-रिक्शा चालक को रोककर बालापुर जाने के लिए सवार हुआ। कस्टम चौकी के सामने जांच के दौरान जैसे ही ई-रिक्शा रोका गया, वह व्यक्ति अपना पिठ्ठू बैग रिक्शे पर छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग निकला।

    कस्टम चौकी पर तैनात दीवान अतुल ने बैग खोलकर देखा तो उसमें एक थैले में लगभग 20 किग्रा संदिग्ध पदार्थ मिला। तत्काल उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह जंगल में फरार हो गया।

    घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई और ई-रिक्शा चालक का बयान दर्ज करने के बाद उसे जाने दिया गया। बरामद पदार्थ को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

    कस्टम सुपरिटेंडेंट प्रशांत कुमार ने बताया कि लैब रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना है। यदि जांच में पदार्थ मादक निकला तो सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, यूपी नंबर बाइक से ला रहे थे इंजेक्शन