Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन के लिए जमीन का होगा अधिग्रहण, रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:47 PM (GMT+05:30)

    रेल मंत्रालय ने खलीलाबाद-बहराइच वाया उतरौला नई रेल लाइन परियोजना के लिए बलरामपुर सदर तहसील के 10 गांवों की जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बलरामपुर के 10 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी।

    2. रेल मंत्रालय ने नई रेल लाइन की अधिसूचना जारी की।

    3. लाखों लोगों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा, विकास बढ़ेगा।

    जागरण संवाददाता, बलरामपुर। खलीलाबाद-बहराइच वाया उतरौला नई रेल लाइन परियोजना के लिए बलरामपुर सदर तहसील के 10 गांवों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

    अधिसूचना जारी होने के साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) कराया जाएगा जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खलीलाबाद से बांसी के बीच में रेल लाइन निर्माण शुरू है। यह रेल लाइन संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जनपद को जोड़ेगी।

    सदर तहसील के देवरिया, भवनियापुर, बनघुसरा, लुचुइया, फरेंदा, दुल्हापुर, पयागपुर, कलंदरपुर, सेखुइया और गणेशपुर गांवों की भूमि परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाएगी।

    लाखों लोगों होगा फायदा

    सामाजिक प्रभाव आकलन के दौरान प्रभावित किसानों, भूमिधरों, परिवारों और सार्वजनिक संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार मुआवजा और भूमि अधिग्रहण की अन्य कार्रवाई पूरी की जाएगी।

    रेल लाइन बनने के बाद बलरामपुर सीधा रेल मार्ग से बहराइच, श्रावस्ती, उतरौला, डुमरियागंज, मेंहदावल और खलीलाबाद जुड़ जाएगा। इन क्षेत्रों में अब तक रेल लाइन नहीं है। नई रेल लाइन शुरू होने से लाखों लोगों को पहली बार सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

    इससे यात्रियों का समय और यात्रा खर्च कम होगा वहीं किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। खलीलाबाद में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का लाभ भी व्यापारियों को मिलेगा। साथ ही पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के बीच संपर्क मजबूत होने से व्यापार, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बलरामपुर में 8.44 लाख की ठगी, साइबर जालसाज सक्रिय

    एक नजर में नई रेल लाइन

    • लंबाई - 240 किमी
    • लागत - 4940 करोड़
    • क्रासिंग स्टेशन - 16
    • हाल्ट स्टेशन - 12
    • बड़े पुल - 32
    • छोटे पुल - 86

    खबरें और भी