Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर समाधान दिवस: जमीन पर जबरन कर रहे कब्जा, थाना पर नहीं हो रही सुनवाई

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:43 PM (IST)

    बलरामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर जमीन पर अवैध कब्जे और पुलिस सुनवाई न होने की शिकायतें सामने आईं। सदर तहसील में 55 में से दो शिकायतों का निस्तारण ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बलरामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर जमीन कब्जे की शिकायतें।

    2. सदर तहसील में 55 में से दो शिकायतों का निस्तारण।

    3. तुलसीपुर में पात्रों को आवासीय भूमि के पट्टे मिले।

    जागरण संवाददाता, बलरामपुर। सदर तहसील के परसिया माफी में जमीन लिया था। इसके दाखिल खारिज की प्रक्रिया चल रही है। हम अपना परिवार पालने के लिए रोजी की तलाश में बाहर रहते हैं। इस कारण जमीन की देख रेख नहीं कर पाते हैं। जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं।

    विपक्षी राजनीतिक व्यक्ति है। थाने पर भी काफी प्रभाव है। इसी कारण वहां पर भी सुनवाई नहीं होती है। यह दर्द लखनी गांव के शिव प्रसाद यादव ने सदर तहसील में में आयोजित संपूर्ण समाधान में उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्त को शिकायती पत्र देकर सुनाई।

    एसडीएम ने पीड़ित की समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इसी तरह भीखपुर नौबस्ता के इंसानअली ने शिकायती पत्र दिया कि एक प्लाट लिया था जिस एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया है।

    इसको लेकर कई बार शिकायत किया गया, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। हरैया सतघरवा के विनोद कुमार ने भाइयों से घर में हिस्सा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। यहां 55 फरियादियों में से दो का निस्तारण किया गया।

    खबरें और भी

    तुलसीपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनी। पात्र लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे का प्रमाण पत्र वितरित किया।

    इसमें ग्राम शीतलापुर की साधना, सुमन देवी, रीनू देवी, विद्या देवी को आवासीय भूमि का पट्टा प्रपत्र दिया गया। कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना कर निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करें।

    पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी तुलसीपुर राकेश कुमार जंयत खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार आर्य मौजूद रहे।