बलरामपुर सामूहिक विवाह आयोजन की प्रक्रिया पूरी, शीघ्र होगी बेटियों की शादी
बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की दो माह से चल रही निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिससे पात्र बेटियों की शादी शीघ्र आयोजित की जाएगी। यो ...और पढ़ें

बलरामपुर सामूहिक विवाह आयोजन की निविदा प्रक्रिया पूरी
HighLights
सामूहिक विवाह योजना की निविदा प्रक्रिया दो माह बाद पूरी।
कन्या को सहायता राशि 60 से 64 हजार रुपये हुई।
शादी समारोह तहसीलवार आयोजित करने की तैयारी चल रही।
संवाद सूत्र, बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन एवं उपहार खरीद की दो माह से समाज कल्याण विभाग में चल रही निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। शीघ्र ही पात्र परिवार के बेटियों की शादी आयोजन की होगीं। शादी आयोजन तहसील वार कराने की बता अधिकारी कर रहे है। इसकी तैयारी चल रही है।
समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ताने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्याओं को प्रदान की जाने वाली वैवाहिक सामग्री किट तथा कार्यक्रम आयोजन के लिए निविदा प्रक्रिया ई-टेंडरिंग प्रणाली के माध्यम से संचालित की गई थी।
तकनीकी परीक्षण, पात्रता की जांच तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निविदाओं का परीक्षण निविदा फाइनल की गई है। बताया कि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि एवं व्यय मदों में संशोधन किया गया।
संशोधित व्यवस्था के अनुसार कन्या के खाते में 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 64 हजार रुपये कर दी गई है, जबकि वैवाहिक उपहार सामग्री पर व्यय की सीमा 25 हजार रुपये से संशोधित कर 21 हजार रुपये निर्धारित की गई है। कार्यक्रम आयोजन पर 15 हजार रुपये ही रखी गई है। तिथि निर्धारित होने की प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित तिथि के अनुसार तहसीलवार आयोजन किया जाएगा।