Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर में 16 गांवों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति अटकी, प्रधानों के प्रशासक होने से फंसा पेंच

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    बलरामपुर के 16 गांवों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रधानों के प्रशासक होने के कारण अटक गई है। डीपीआरओ ने इस समस्या के समाधान के लिए शासन से दिशा-नि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. 16 गांवों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रशासक प्रधानों के कारण अटकी।

    2. ग्राम प्रधानों को नए कार्य करने की अनुमति नहीं है।

    3. डीपीआरओ ने शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त करने को पत्र भेजा।

    जागरण संवाददाता, बलरामपुर। 16 गांवों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन इसमें पेंच फंस गया है। कारण, ग्राम प्रधान एवं सचिव की अध्यक्षता में गांव में खुली बैठक के बाद पंचायत सहायकों की नियुक्ति करने का नियम है।

    वर्तमान में प्रधान प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनको गांव में नया कार्य करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में पंचायत सहायकों की नियुक्ति लटक गई है।

    हालांकि, डीपीआरओ ने इसका हल निकालने के लिए शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए पत्र भेजा है। ऐसे में इन गांव के लोगों को आनलाइन सुविधा के लिए ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय का सहारा लेना पड़ता है।

    16 गांवों में पंचायत सहायकों हटाने या पद से त्याग पत्र देने से तैनाती नहीं है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही नए पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन प्रधान के हाथ में चयन प्रस्ताव तैयार करने का पावर न होने से नियुक्ति रुकी हुई है।

    जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि ब्लाक स्तर से प्राप्त सूचना के आधार पर 16 गांवों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। यहां पर ग्राम पंचायत स्तर से चयनित अभ्यर्थियों का विवरण जिला स्तर पर गठित समिति के सत्यापन के बाद जिलाधिकारी का अनुमोदन लेकर रिक्त पदाें पर नियुक्ति की जाएगी।

    प्रधान वर्तमान में प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं। इससे अभ्यर्थियों चयन नहीं हो सका है। इसको लेकर शासन को पत्र भेजा गया है। बताया कि विकास खंड गैंसड़ी में रमनगरा, बेनीनगर, गुलहरिया अहिरौली व हरनहवा सुस्ता, बलरामपुर में लुचुइयां रेहराबाजार में लालपुरभलुहिया, रनियापुर, हरैयासतघरवा में धर्रमपुर, सुग्गानगर लहेरी, हरैयासतघवा, भटपुरवा शंकरपुर, उतरौला में मधपुर, श्रीदतगंज में मनयरिया, निरंजनपुर व विश्रामपुर में पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है।

    खबरें और भी