Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में बेचने जा रही चोरी की छह बाइक बरामद, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 05:15 PM (IST)

    बलरामपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों मुश्ताक और जुबेर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की छह मोटरसाइ ...और पढ़ें

    चोरी की बाइक ले जा रहे चोर गिरफ्तार।

    चोरी की बाइक ले जा रहे चोर गिरफ्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बलरामपुर। पचपेड़वा थाना की पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान गैंसड़ी के रजडेरवा गांव निवासी मुश्ताक उर्फ भुर्रे और मोहम्मद जुबेर उर्फ बादशाह के तौर पर हुई है।

    इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल, 22 प्लास्टिक की कुर्सियां और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। दो बाइक आरोपितों के पास व चार सिद्धार्थनगर के ढेबरूआ स्थित मलगहिया के पास स्थित एक वाशिंग सेंटर से बरामद की गईं।

    आरोपित चोरी की मोटरसाइकिलों का नंबर बदलकर नेपाल में बेच देते थे और उसी पैसे से ढाबा खोलने की तैयारी कर रहे थे। दोनों कई माह से बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

    पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बीते आठ मार्च को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने तहरीर दी कि आरोपित मुश्ताक और जुबेर ने मंशा मैरिज हाल के बगल घर से व शनिवार साप्ताहिक बाजार विशुनपुर टनटनवा से बाइक चोरी की थी।

    खबरें और भी

    चार मार्च की रात ग्राम पंचायत सचिवालय गुरचिहवा का ताला तोड़कर 22 कुर्सियां व सचिवालय भवन के निकट स्थित कंपोजिट विद्यालय से गैस सिलेंडर भी चोरी किया था। देहात कोतवाली, महराजगंज तराई थाना एवं गैंसड़ी कोतवाली में भी चोरी किए वाहनों के मुकदमे दर्ज हैं।

    पचपेड़वा थाना के प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह नई बाजार में भ्रमणशील थे। मुखबिर से सूचना मिली कि गैंसड़ी से बढ़नी की तरफ दो वाहन चोर बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं।

    पुलिस टीम ने पीछा करके दोनों आरोपितों को सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ स्थित मलगहिया के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर मलगहिया स्थित वाशिंग सेंटर से चार अन्य बाइकें, प्लास्टिक की कुर्सियां एवं गैस सिलेंडर बरामद किया गया। आरोपितों ने बलरामपुर व सिद्धार्थनगर से बाइक चुराकर नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की।

    आरोपित मुश्ताक के विरुद्ध पहले से 11 और जुबेर के विरुद्ध आठ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश राय, अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप यादव, जितेंद्र सिंह, राम बिहारी मिश्र, कांस्टेबल आशीष विश्वकर्मा, वासुदेव गौड़, शिवकुमार, अरुण प्रजापति, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अनुराग सिंह आदि शामिल रहे।