Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर में ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली संकट, 10 दिनों से प्रभावित है आपूर्ति

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:34 PM (IST)

    बलरामपुर के उतरौला में गैंड़ास बुजुर्ग के भरथापुर गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण 10 दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। इससे घरेलू कार्य, पेय ...और पढ़ें

    भरथापुर में ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली संकट।

    भरथापुर में ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली संकट।

    HighLights

    1. भरथापुर गांव में 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित।

    2. पुराने ट्रांसफार्मर की कम क्षमता से बार-बार खराबी।

    3. विभाग ने स्थायी समाधान और क्षमता वृद्धि का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, उतरौला (बलरामपुर)। ग्राम पंचायत गैंड़ास बुजुर्ग के मजरा भरथापुर में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है और अधिकांश समय बिजली नहीं मिल रही है। इससे घरेलू कार्यों, पेयजल व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

    उपभोक्ता दानिश जफर ने बताया कि ट्रांसफार्मर में लगातार खराबी आने के कारण गांव में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

    अख्तर हुसैन ने कहा कि गांव की आबादी बढ़ने के बावजूद पुराने ट्रांसफार्मर पर ही पूरा भार पड़ रहा है। क्षमता कम होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। श्यामू ने बताया कि बिजली न रहने से पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।

    कैलाश ने कहा कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। विभाग को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर स्थायी समाधान करना चाहिए ताकि ग्रामीणों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

    उपखंड अधिकारी विद्युत अरविंद कुमार ने बताया कि संबंधित ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई थी। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की आवश्यकता का आकलन कराया जाएगा। आवश्यकता पाए जाने पर उचित कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- आगरा में गैस एजेंसी के गोदाम पर लटका रहा ताला, अंदर से चोरी हो गए 708 एलपीजी सिलेंडर

    खबरें और भी